
हमारे भारत देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश की विधायिक और प्राशासनिक राजधानी लखनऊ तथा न्यायिक राजधानी प्रयागराज है उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दक्षिण में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पूर्व में बिहार और झारखंड तथा पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान स्थित है उत्तर प्रदेश राज्य प्रसाशनिक रूप से कई जिलों में विभाजित किया गया है वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 18 विभाग और 75 जिले हैं, इससे पहले सन 2000 में यहाँ सिर्फ 60 ही जिले थे उत्तर प्रदेश के बाद 52 जिलों वाले मध्य प्रदेश का नाम आता है क्षेत्रफल की द्रष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कुशीनगर और सबसे छोटा जिला भदोही है जनसँख्या की द्रष्टि से सबसे बड़ा जिला प्रयागराज और सबसे छोटा जिला महोबा है उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक विशाल राज्य है। उतर प्रदेश का इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। उत्तर प्रदेश, उत्तर में उत्तराखंड और नेपाल, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़ और झारखण्ड से घिरा हुआ एक विशाल राज्य है। उत्तर प्रदेश राज्य का विस्तार 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। उत्तर प्रदेश का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में स्थित है। हमीरपुर, बाँदा, झाँसी, कानपुर, नोएडा, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद, अलीगढ, सुलतानपुर, ललितपुर, सहारनपुर, प्रयागराज आदि यह के मुख्य शहर है। उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था।
भारत और उत्तर प्रदेश का व्यवस्थित इतिहास सातवीं शताब्दी के अंत से आरम्भ होता है। जब उत्तरी भारत में 16 महाजनपद अपनी अपनी श्रेष्ठता की दौड़ में शामिल थे तब उनमे से 7 महाजनपद उत्तर प्रदेश की सीमा के अंतर्गत थे। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ में बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था और तब एक ऐसे धर्म की नीव रखी गयी थी जो न केवल भारत में ही बल्कि जापान और चीन जैसे दूर-दूर तक देशों में भी फ़ैल गया। ऐसा कहा जाता है कि बुद्ध को परिनिर्वाण भी कुशीनगर में प्राप्त हुआ था।
उत्तर प्रदेश के इतिहास को कुछ इस प्रकार से विभाजित किया गया है:
1- प्रगौतिहसिक एवं पूर्ववैदिक काल (600 ईसा पूर्व तक)
2- हिन्दू बौद्ध काल (600 ईसा पूर्व से 1200 ई तक)
3- मध्य काल (1200 से 1857 तक)
4- ब्रिटिश काल (1857 से 1947 तक)
5- स्वातंत्र्योत्तर काल (1947 से अब तक)
उत्तर प्रदेश के बारे में जानने योग्य बातें:
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था-कृषि, पशुपालन, उद्योग, सामाजिक संस्थान, यातायात
उत्तर प्रदेश की न्याय और शासन व्यवस्था- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, उत्तर प्रदेश उच्य न्यायलय, विधान सभा
उत्तर प्रदेश का भूगोल- उत्तर प्रदेश के झीलों की सूची, उत्तर प्रदेश की नदियाँ, उत्तर प्रदेश के जिले
उत्तर प्रदेश का इतिहास- उत्तर प्रदेश का प्रारंभिक इतिहास, उत्तर प्रदेश में मुग़ल शासन, ब्रिटिश शासन
उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था- विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, इलाहबाद विश्वविद्यालय
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोग- जवाहरलाल नेहरु, लालबहादुर शास्त्री, राजेंद्र प्रसाद, अमिताभ बच्चन, हरिवंश राय बच्चन
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:
अलीगढ, अयोध्या, आगरा, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, बिजनौर, बलिया, बलरामपुर, भदोही, बदायूं, बाराबंकी, बस्ती, बरेली, बहराइच, बागपत, बुलंदशहर, बाँदा, चित्रकूट, चंदौली, देवरिया, इटावा, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाज़ियाबाद, गोरखपुर, गौतमबुध नगर, गोंडा, गाज़ीपुर, हाथरस, हमीरपुर, हरदोई, हापुड़, जौनपुर, जालौन, झाँसी, कानपुर देहात, कुशीनगर, कानपुर नगर, कन्नौज, कौशाम्बी, कासगंज, लखीमपुर खेरी, लखनऊ, ललितपुर, मुज़फ्फरनगर, महोबा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मेरठ, मऊ, महाराजगंज, मथुरा, मैनपुरी, प्रयागराज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सोनभद्र, शामिली, सहारनपुर, सम्भल, सुल्तानपुर, सीतापुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, उन्नाव, वाराणसी।
उत्तर प्रदेश में गौतमबुध बुध नगर, कानपुर, औरैया, गाजियाबाद, इटावा, मैंनपूरी, लखनऊ, कानपुर देहात झाँसी, वाराणसी सबसे अधिक साक्षरता वाले जिले हैं।
इलाहबाद, मुरादाबाद, आजमगढ़, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, जौनपुर, सीतापुर, बरेली, मुजफ्फर नगर, आगरा, हरदोई, खीरी आदि सबसे अधिक जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिले हैं।
वहीं जौनपुर, आजमगढ़ और देवरिया सबसे अधिक लिंगानुपात वाले जिले हैं बहराइच और गाजियाबाद सर्वाधिक विकास डर बाले उत्तर प्रदेश के जिले हैं।
झाँसी, ललितपुर, बदायूं, इलाहबाद, सीतापुर, हरदोई, सोनभद्र और कुशीनगर उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक भूमि क्षेत्रफल वाले जिले है उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा जनसँख्या घनत्व वाले जिले गाज़ियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और संत रविदास नगर हैं। लखीमपुर खीरी (lakhimpur khiri) उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है।
उत्तर प्रदेश में 18 मंडल हैं जिनके अंतर्गत आने वाले जिलों के नाम कुछ इस प्रकार हैं
1. आगरा मंडल- आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा
2. अलीगढ मंडल- अलीगढ, इटाह, हाथरस, कासगंज
3. इलाहबाद मंडल- इलाहबाद,फतेहपुर, कौसंबी, प्रतापगढ़
4. आजमगढ़ मंडल- आजमगढ़, बलिया, मऊ
5. बरेली मंडल- बदायन, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर
6. बस्ती मंडल- बस्ती,संत कबीर नगर, सिदार्थ नगर
7. चित्रकूट मंडल- चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर, महोबा
8. देविपटन मंडल- बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
9. फाजाबाद मंडल- अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, फैज़ाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी
10. गोरखपुर मंडल- देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराज गंज
11. झाँसी मंडल- जालौन, झाँसी, ललितपुर
12. कानपुर मंडल- ओर्रैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर, देहट, कानपुर नगर
13. लखनऊ मंडल- हरदोई, लखीमपुर, खेड़ी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव
14. मेरठ मंडल- बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुर
15. मिर्ज़ापुर मंडल- मिर्ज़ापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र
16. मुरादाबाद मंडल- बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
17. सहारनपुर मंडल- मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, शामली
18. वाराणसी मंडल- चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी