Breaking News

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने पर कोर्ट का आदेश
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बदायूं के बिल्सी से BJP विधायक प.आर के शर्मा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी
अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद पंजाब चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में हुईं शामिल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
कारोना पॉजिटिव हेमा मालिनी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली रवाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और कर्नाटक के सीएम बोम्मई संक्रमित, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को भी कोरोना
अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना हुए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर कार्रवाई के पक्ष में नहीं BJP नेतृत्‍व : सूत्र
दिल्ली सरकार 10 साल पुराने डीजल के सभी वाहनों का पंजीकरण कर रही रद्द
2021 में पोर्न स्टार Martini, आर्यन खान Google पर किए गए सबसे ज्यादा सर्च

इस दुनिया में आये हैं तो ये सबसे खूबसूरत जगहें ज़रूर देख लें

इस दुनिया में आये हैं तो ये सबसे खूबसूरत जगहें ज़रूर देख लें
2 min read

Ashish Urmaliya | Pratinidhi Manthan

हमारी दुनिया में खूबसूरती का भंडार है और हम उस खूबसूरती का लुत्फ़ अक्सर उठाते रहते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो खूबसूरती से भी ज्यादा खूबसूरत हैं या कह लें खूबसूरत शब्द का पर्याय हैं। मन को मोहने वाली इन जगहों को देखने और यहां समय बिताने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इन जगहों पर जाकर आपको खूबसूरती तो देखने को मिलती ही है, इसके साथ ही आपको कई जगहों पर इतिहास से भी रूबरू होने का मौका मिलता है। कई जगहें तो ऐसी भी हैं, जहां का नजारा देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे हम किसी अन्य गृह में हों। इन जगहों को धरती की जन्नत कहा जाए तो कोई बुराई नहीं। तो आइए जानते हैं दुनिया की कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में जो हमारी दुनिया में मौजूद हैं और आपको एक बार इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए…   

रेनबो माउंटेन

वैसे तो चीन में बहुत सी प्राकृतिक जगहें घूमने लायक हैं, लेकिन चीन में मौजूद रेनबो माउंटेन अपने आप में खूबसूरत और ख़ास है। यह रेनबो माउंटेन झांग्ये डांक्सिया जियोलॉजिकल पार्क का हिस्सा है। यहां मौजूद रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखकर ऐसा लगता है जैसे हम कोई पेंटिंग देख रहे हैं या फिर इंद्र धनुष देख रहे हैं। खासियत यही है कि ये पहाड़ प्राकृतिक रूप से बने हुए हैं, इन खूबसूरत पहाड़ों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग चीन आते हैं। यह वर्ल्ड टूरिज्म के फेवरिट स्पॉट्स में से एक है।

नॉसवांस्टाइन कैसल (महल)

इस महल का निर्माण 19वीं सदी में जर्मनी में शुरू हुआ था, लेकिन इस महल का निर्माण कार्य कभी पूरा हो ही नहीं पाया। बवेरिया के राजा किंग लूडविज द्वितीय ने वर्ष 1864 में इस खूबसूरत महल को बनाने का आदेश दिया था। इसके लिए उन्होंने काफी कर्ज भी लिया था। बाद में उनकी मौत हो गई और महल का निर्माण कार्य उसी वक्त रूक गया। इसके बावजूद यह जगह अभी भी देखने में इतनी अधिक खूबसूरत है कि प्रतिवर्ष लाखों की तादात में दुनिया भर के  पर्यटक यहां आते हैं।  

बैगान

यह म्यांमार का एक प्राचीन शहर है, जो नौवीं शताब्दी से तेरहवीं शताब्दी तक पगोन साम्राज्य की राजधानी था। यहां चार हजार से अधिक बौद्ध मंदिर, पगोडा और मठ बने हुए हैं, जिनमें से 3800 से अधिक मंदिर और पगोडा के अवशेष आज भी मौजूद हैं। यह जगह दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस जगह को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जा चुका है। खूबसूरती के साथ इतिहास में भी अगर आपकी थोड़ी भी रूचि है तो यहां आपका आना तो बनता ही है। 

हैंग सोन डूंग

यह एक गुफा है जो वियतनाम देश में मौजूद है. इस गुफा को दुनिया की सबसे बड़ी गुफा माना जाता है। इसकी लम्बाई नौ किलोमीटर और चौड़ाई 200 मीटर है इसके साथ ही इसकी ऊंचाई भी 150 मीटर है। लाखों साल पुरानी इस गुफा के अंदर पेड़-पौधों से लेकर जंगल, बादल और नदी तक सबकुछ हैं। साल 1991 में इसकी खोज की गई थी। यह जगह इतनी डरावनी लगती है कि ज्यादातर लोग यहां जाने की हिम्मत भी नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप एक बार इस गुफा को देख लिया तो आप इसके दीवाने हो जाएंगे। आपको एक अलग ही तरह का एहसास होगा।

.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com