विशिष्ठ अतिथि अखिलेश यादव ने कहा कि खेल युवाओं की शान होती है 
Sports

ग्राम ऊॅचिया में डायरेक्ट बाॅलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

टूर्नामेंट के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है

Vaibhav Khare

दतिया। खेल भावना से खेलना सबसे बड़ी बात होती है। बाॅलीबाल का खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत-बहुत आवश्यक है साथ ही मस्तिष्क के लिए भी वह उपयोगी होती है। उक्त बात सेंवढ़ा जनपद अध्यक्ष बाके बिहारी शर्मा ने ग्राम ऊॅचिया में जय माॅ देविन डायरेक्ट बाॅलीबाल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडी अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह यादव ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है औैर सभी साथ मिलकर काम करते है। विशिष्ठ अतिथि अखिलेश यादव ने कहा कि खेल युवाओं की शान होती है और विशेष रूप से जनपद उपाध्यक्ष केशव यादव उपस्थित रहे। मंच का संचालन शैलेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम में कोमल चाचा, जसवंत सिंह, मानसिंह, उदय सिंह, जीतेन्द्र सिंह, कल्लू नन्ना, जसवंत दाउ, बडेदा यादव, रामेश्वर रजक, बलवीर सिंह, सिरनाम अहिरवार, अरूण सिंह पटेल, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, मलखान सिंह, सूरज सिंह, वीरू सिंह, हरनाम सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप