सेवढ़ा एसडीएम ने सनकुआं मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक  
News

सेवढ़ा एसडीएम ने सनकुआं मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक

Jhansi Bureau

सेवढ़ा एसडीएम ने सनकुआं मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक

वैभव खरे की खास रिपोर्ट

दतिया।सेवढ़ा एसडीएम अनुराग निगवाल ने सनकुआं मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक। मेले के समापन पर एक लाख दीपों से स्वास्तिक बनाया जाएगा, जिसमें नगरवासियों के सहयोग से दीपों को नगर परिषद् में एकत्रित किया जाएगा। यह बात सेवढ़ा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने सनकुआं मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक के दौरान कही। मेले की विस्तृत रूप रेखा तय करने को लेकर बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों के बीच 19 नवम्बर को आयोजित होने वाले मेला महोत्सव लेकर चर्चा की गई।

बैठक में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने कहा कि इस बार का उत्सव अलग हटकर मनाएंगे। जिसका विशेष आकर्षण समापन अवसर पर एक लाख दीपों का स्वास्तिक रहेगा। बैठक में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरज महते ने भी अपने सुझाव दिए। वहीं सीएमओ नगेंद्र गुर्जर ने कहाकि बड़े पुल के टूटने के कारण इस बार मेले का आयोजन प्राचीन स्थल से हटकर बड़े पुल के दूसरी तरफ किया जाएगा। ताकि छोटे पुल से आवागमन प्रभावित नहीं हो। मेले में दो द्वार रहेंगे एक ईदगाह के रास्ते से व दूसरा राजराजेश्वरी माता मंदिर के बगल से होगा। दोनों द्वार से लोग आ जा सकेंगे।

वहीं इस बार मेले में स्थानीय दुकानदारों को अधिक दुकानें लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा साहित्यक कार्यक्रम, बच्चों के लिए पेंटिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा अन्य पारंपरिक कार्यक्रम सहित टेलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा को बिखेर सकेंगे। बैठक में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तेज रफ्तार पर; Electronica India और Productronica India 2026 में दिखेगा ग्रोथ

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में नए ईएसआईसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार