सामी में सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया ग्राम प्रधान ने | 
News

सामी में सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया ग्राम प्रधान ने |

Jhansi Bureau

सामी में सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया ग्राम प्रधान ने |

Pankaj Rawat | Jhansi

कोंच विकास खण्ड के ग्राम सामी में सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन ग्राम प्रधान आनंद पचौरी ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान आनंद पचौरी सामी ने कहा कि सामुदायिक शौचालय सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जब गांव में गन्दगी नहीं रहेगी तो बीमारियां भी दूर भागेंगी और गांव गन्दगीमुक्त भी होगा।

इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव वसीम खान ने कहा कि सरकार की योजनाओं को परबान चढ़ाना उनका पहला काम है और जो भी कल्याणकारी योजनाएं आगे भी आएंगीं उनका भी क्रियान्वन कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

इस मौके पर जेई हरिश्चन्द्र, योगेन्द्र सिंह, बिनय ब्यास, नाथूराम, गयाप्रसाद, अतुल, गोधन, जीवनदास, सुनील आदि के साथ सफाईकर्मी भी मौजूद रहे। अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। फिलहाल सामी में बेहतरीन टाइल्स, रंग रोगन, पानी आदि व्यवस्था के साथ सामुदायिक शौचालय के शुरू जाने पर ग्रामीणों ने भी खुशी जताई है।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह