उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे 
News

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे

महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया

Vaibhav Khare

दतिया/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी आज सुबह दतिया पहुंचे। मंदिर पहुँचकर पीताम्बरा पीठ पर मां बगलामुखी देवी की पूजा अर्चना की तथा महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में पहुचंने पर जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वही मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ को मन्दिर के पुजारी डॉ चंदा गुरु ने विधी विधान से पूजा अर्चना कराई एवं दैविक मन्त्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ वनखण्डेश्वर महादेव जी जलाभिषेक कराया। इससे पूर्व हेलीपेड पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ की अगवानी की। योगी दर्शन करने के पश्चात हेलीकॉप्टर से वापस रवाना हो गये। उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में दूसरी बार सूबे की सरकार संभालने एवं मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दतिया में पीताम्बरा मन्दिर दर्शन के लिए आये है।

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।