दिन दहाड़े तहसील से वकील की बाइक ही ले उड़े चोर  
News

दिन दहाड़े तहसील से वकील की बाइक ही ले उड़े चोर |

Jhansi Bureau

दिन दहाड़े तहसील से वकील की बाइक ही ले उड़े चोर |

संवाददाता: पंकज रावत

कोंच में तहसीलदार कार्यालय के बाहर खड़ी एक वकील की बाइक ही दिनदहाड़े चुरा ले गए।अधिवक्ता काम में व्यस्त हो गया और चोर चोरी करने में कामयाब हो गए। दिन दहाड़े इस चोरी की घटना से अधिवक्ताओं में डर व्याप्त है।

कोंच कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए नदीगांव निवासी वकील जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हर दिन की भांति शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे वह अपनी बाइक हीरो होंडा सीडी डीलक्स यूपी 92 जे 3138 लेकर तहसील मुख्यालय आया हुआ था और उसने अपनी बाइक तहसीलदार कार्यालय के बाहर स्थित मैदान में खड़ी कर दी। कुछ समय बाद गाड़ी की तरफ देखा तो वह गायब थी, अधिवक्ता ने अपनी बाइक को काफी खोज लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

वकील जितेन्द्र सिंह ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामद किये जाने की मांग की है। हम आपको बताते चलें कि जहां से गाड़ी चोरी हुई है वहां से कुछ कदमों की दूरी कोतवाली है लेकिन चोरों के ऐसे हौसले बढ़े हैं कि वह यहां भी सक्रिय है और उन्हें पुलिस का जरा भी भय नहीं दिख रहा है।

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर