रानीपुर चौकी इंचार्ज सहित चौकी का स्टाफ लाइन हाजिर  
News

रानीपुर चौकी इंचार्ज सहित चौकी का स्टाफ लाइन हाजिर

कप्तान के सख्त रुख से पुलिस महकमे में दहशत

Pankaj Rawat

रानीपुर चौकी इंचार्ज सहित चौकी का स्टाफ लाइन हाजिर

झाँसी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बुधवार को रानीपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह समेत पुलिस चौकी के 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। रानीपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती थी।

बताते चलें कि महोबा निवासी एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मामले का 1 आरोपी रानीपुर क्षेत्र में रहता है। आरोप है उसने युवती को आत्महत्या करने को उकसाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद महोबा पुलिस लगातार रानीपुर आ रही थी, लेकिन रानीपुर पुलिस चौकी स्टाफ उनका सहयोग नहीं कर रहा था। पीड़ित पक्ष व महोबा पुलिस ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जाँच करायी, इस पर ज्ञात हुआ कि उप-निरीक्षक समेत सिपाही लापरवाही कर रहे थे, यह भी कहा गया कि वे आरोपी पक्ष से मिले हुये थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी ने उपनिरीक्षक समेत 6 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तेज रफ्तार पर; Electronica India और Productronica India 2026 में दिखेगा ग्रोथ

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में नए ईएसआईसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार