दतिया में अधेड़ की संदिग्ध मौत 
News

दतिया में अधेड़ की संदिग्ध मौत

88 हजार केश और बैंक खाते में 1 लाख जमा थे, टैक्सी वालों और दुकानदारों से रुपए मांगकर भरता था पेट

Vaibhav Khare

दतिया।शहर के हृदय स्थल किला चौक पर बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के पास 88 हज़ार रुपए केश मिले। बताया गया है कि मृतक किला चौक पर टैक्सी वालों और दुकानदारों से पैसे मांग कर अपना पेट भरता था।चुंगर फाटक के पास लक्ष्मण ताल निवासी 52 वर्षीय मुन्ना ठाकुर की अज्ञात कारणों के किला चौक पर स्थित टैक्सी स्टैंड के पास पार्क के बाहर मौत हो गई। जब स्थानीय लोगों ने अधेड़ के शव को पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक था अनाथ-स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक मुन्ना के माता पिता का 1 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। साथी मृतक की अभी तक शादी नहीं हुई थी। मृतक कैलाश चौक पर टैक्सी वालों और स्थानीय दुकानदारों से पैसे मांग कर अपना पेट भरता था।

बैंक अकाउंट में भी मिले केश

कोतवाली पुलिस के मुताबिक छानबीन के दौरान मृतक के पास एक ब्लैक कलर का बैग मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड पैन कार्ड राशन कार्ड दस्तावेज मिले, साथ ही बेग में एक थैली मिली जिसमें 88 हजार रुपए केश मिले, साथ ही थैली में एक बैंक पासबुक भी मिली थी। जिसमें बैंक की लास्ट कंट्री में एक लाख रुपए जमा है।

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।

94 वर्षीय बुज़ुर्ग पर सफलतापूर्वक हर्निया की रोबोटिक सर्जरी की गई - जाहिर है, अत्याधुनिक सर्जरी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?