वन मैन शो की भूमिका में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 
News

वन मैन शो की भूमिका में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में जहां पूरा कुनबा सियासत में तेजी से बढ़ा

Jhansi Bureau

वन मैन शो की भूमिका में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

रिपोर्टर निखिल कुमार सिंह

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में जहां पूरा कुनबा सियासत में तेजी से बढ़ा, वहीं नई सपा में परिवारवाद पर ब्रेक लगता दिख रहा है। इसे सपा की छवि बदलने के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस चुनाव में परिवारवाद की छवि से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। वह वन मैन शो की भूमिका में हैं। मुलायम परिवार से अभी तक करहल से अखिलेश और जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव चुनावी मैदान में हैं। शिवपाल अपनी पार्टी प्रसपा के अध्यक्ष के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। उनकी पार्टी सपा के साथ गठबंधन में शामिल है। प्रसपा का चुनाव चिह्न जब्त होने की स्थिति में वह साइकिल के सिंबल पर मैदान में उतरेंगे।

अन्य चुनावों में जहां मुलायम परिवार का एक-एक सदस्य किसी न किसी विधानसभा क्षेत्र पर दावा करता नजर आता था, वहीं इस बार न तो परिवार के लोग चुनावी मैदान में हैं और न ही रिश्तेदार। टिकट वितरण से लेकर सहयोगियों को लामबंद करने और सियासी रणनीति तैयार करने में अखिलेश एकला चल रहे हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि अभी तक परिवार के जो लोग टिकट दिलाने का दावा करते थे, वे भी अलग-थलग हैं। परिवार के लोगों को टिकट देने पर राजी न होने की वजह से मुलायम की बहू अपर्णा यादव व समधी हरिओम यादव को भाजपा का दामन थामना पड़ा।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तेज रफ्तार पर; Electronica India और Productronica India 2026 में दिखेगा ग्रोथ

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में नए ईएसआईसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार