जन जागरण यात्रा का द्वितीय चरण कल से 
News

जन जागरण यात्रा का द्वितीय चरण कल से

घनश्याम सिंह के नेतृत्व में 10 किमी लंबी पदयात्रा कर आधा दर्जन गांवों में पहुंचेगे कांग्रेस नेता

Vaibhav Khare

जन जागरण यात्रा का द्वितीय चरण कल से

दतिया। मोदी सरकार की विफलताओं के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आंदोलन अभियान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण पद यात्रा अभियान के तहत सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण की जन जागरण पद यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को थरेट ब्लॉक में सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। 10 किमी लंबी पद यात्रा कर कांग्रेसी आधा दर्जन गांवों में पहुंच कर ग्रामीण जनता से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के तहत सुबह 9.30 बजे थरेट ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से जन जागरण पद यात्रा विधायक श्री सिंह के नेतृत्व में शुरू होकर थरेट ग्राम में भृमण करेगी। जन जागरण पद यात्रा सुबह 10.30 बजे ग्राम रूरा, दोपहर 12 बजे ग्राम रूवाहा, दोपहर 2 बजे ग्राम धौर्रा, दोपहर 3 बजे ग्राम धोर्री पहुंचेगी।

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में नए ईएसआईसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर