टीकाराम महाविद्यालय मोठ द्वारा, विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली 
News

टीकाराम महाविद्यालय मोठ द्वारा, विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली

Jhansi Bureau

टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय मोठ की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के द्वारा विश्व एड्स दिवस पर एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे महाविद्यालय के संस्थापक दीपनारायण सिंह यादव एवं प्राचार्य डॉ राजेंद्र खरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे l जिन्होंने पूरे नगर में जन जागरूकता रैली निकाली एवं एड्स के बचाव के लिए स्लोगन के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया ।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ इंदल शास्त्री, डॉ बृजेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर पूनम यादव, कैप्टन विवेक सिंह चौहान , लेफ्टिनेंट मोनिका सिंह, डॉ रचना सिंह आतिफ इमरोज ,प्रशांत खरे, रेनू सिंह चौहान, पुष्पेंद्र निरंजन आदि प्रवक्ता उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी नंदिनी पवार व अंशुल सरावगी ने किया ।

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की