दतिया में चोरी से परेशान लोग, 
News

दतिया में चोरी से परेशान लोग,

निजी स्कूल के पास खड़ी 40 साल के युवक की बाइक चोरी, केस दर्ज

Vaibhav Khare

दतिया।दतिया में चोरियां लगातार बढ़ रही हैं। पहले सेंट्रल बैंक से बाइक चोरी हुई थी।अब ग्वालियर-झांसी हाइवे पर स्थित निजी स्कूल के पास से बाइक चोरी हो गई। चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बड़ौनी के रहने वाले 40 साल के संतोष सिंह अपनी बाइक से दतिया आए थे। जिसे वह ग्वालियर-झांसी हाइवे रोड पर स्थित निजी स्कूल के पास खड़ा कर किसी काम से चला गया। युवक वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। जगह-जगह पूछताछ करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। युवक ने कोतवाली थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।

94 वर्षीय बुज़ुर्ग पर सफलतापूर्वक हर्निया की रोबोटिक सर्जरी की गई - जाहिर है, अत्याधुनिक सर्जरी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?