बनगुवां में एक दिवसीय पशु वृद्ध पशु मेले का हुआ आयोजन  
News

बनगुवां में एक दिवसीय पशु वृद्ध पशु मेले का हुआ आयोजन

Jhansi Bureau

बनगुवां में एक दिवसीय पशु वृद्ध पशु मेले का हुआ आयोजन

रिपोर्टर राहुल सिंह

बरुआसागर झाँसी - बड़ागांव विकासखंड के बरुआसागर स्थित ग्राम पंचायत बनगुवां में एक दिवसीय मण्डल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद अरोग्य मेले/शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा बबीना विधायक राजीव सिंह, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,रचना राजपूत ब्लाक प्रमुख बड़ागांव, डॉ योगेन्द्र सिंह तोमर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने गौ पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। उक्त वृहद मेले में मुख्यातिथियों ने मेले लगे स्टालो का निरिक्षण एवं दवाओं के बारे में जानकारी ली एवं वृहद मेले में क्षेत्र के लगभग हजारों पशुओं का पंजीकरण किया गया एवं दवाइयां भी वितरित की गई। मेले में पशुओं हेतु पशुधन बीमा लघु पशु शल्य चिकित्सा टीकाकरण चिकित्सा कृतिम गर्भाधान औषधि वितरण तथा पशुओं की अनुवृरता की जाँच तथा उसके निदान की व्यवस्था की गईं थी।

मेले का निरीक्षण करने के दौरान चिकित्साधिकारियो निर्देश दिए

वही डॉ योगेंद्र सिंह तोमर ने कहा की यदि क्षेत्रीय पशुपालको को किसी प्रकार की कोई समस्या होतो वें उसके निराकरण हेतु उनसे भी सम्पर्क कर सकते है। पशु आरोग्य मेले में पशु पलकों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। मौक़े पर कई डॉक्टर मौजूद रहे।

वही मौजूद हरदेवीओमी कुशवाहा नगर पालिका अध्यक्ष , कल्पना शर्मा नगर पालिकाअधिशाषी अधिकारी,

भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमरसिंह कुशवाहा, प्रधानप्रतिनिधि महेश समेले,मृदुल तिवारी, लक्ष्मीनारायण अहिरवार नेताजी प्रवीण समेले हरिदास रायकवार विकेश प्रजापति रजनीश शर्मा, विजय दुवे, मुकेश नायक, सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त डॉक्टर विक्रम सिंह राजपूत पशु चिकित्सक बरूआ सागर द्वारा किया गया।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया