नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को किया जायेगा - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.पी. शर्मा 
News

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को किया जायेगा - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.पी. शर्मा

Vaibhav Khare

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को किया जायेगा - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.पी. शर्मा

दतिया। जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन11 दिसंबर को किया जायेगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर.पी.शर्मा द्वारा बताया गया कि इस नेशनल लोक अदालत का आयेाजन जिला न्यायालय दतिया के साथ ही तहसील न्यायालय सेवढा एवं भाण्डेर में भी किया जायेगा।11 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में लबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, लिखित परक्राम्य अधिनियम के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के क्लेम प्रकरण, भरण पोषण, घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामले( तलाक को छोडकर), आपराधिक, सिविल राजीनामा योग्य अपील, श्रम विद्युत के प्रकरण एवं समस्त दीवानी मामले रखे जा रहे हैं। नेषनल लोक अदालत में नगर पालिका के जल कर वसूली एवं संपत्तिकर वसूली के प्रकरणों को भी प्रीलिटिगेषन प्रकरण के रूप में रखा जायेगा।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर.पी.शर्मा द्वारा बताया गया कि - लोक अदालत में प्रकरण के निराकरण से पक्षकारों के मध्य आपसी सद्भाव बढ़ती है।लोक अदालत में प्रकरण निराकृत होने पर प्रकरण में लगी कोर्ट फीस वापिस हो जाती है।लोक अदालत के निर्णय/आदेश/डिक्री/अवार्ड के विरूद्ध कोई अपील या रिवीजन नहीं होती है और यह निराकरण अन्तिम रूप में हो जाता है।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर.पी.शर्मा द्वारा समस्त पक्षकारों से अपील की है कि वह अपने प्रकरण का लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत करें एवं सम्पर्क स्थापित करें और लोक अदालत का लाभ उठावें।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'