नाबालिक युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पड़ोसी युवक पर परेशान करने का आरोप 
News

नाबालिक युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पड़ोसी युवक पर परेशान करने का आरोप

आरोपी युवक को चप्पलों और हाथों से पीट

Vaibhav Khare

दतिया। दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में एक युवती ने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतिका के परिजनों का आरोप है कि पड़ौस का ही एक युवक मृतिका के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर काफी समय से परेशान कर रहा था। युवक की धमकी से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्म हत्या की है। परिजनों ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी दिखाया है जिसमें मृतिका के परिजन आरोपी युवक को चप्पलों और हाथों से पीट रहे हैं। आरोपी पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनाें ने काफी देर तक मृतिका का पीएम नहीं करवाया, लेकिन शीघ्र जांच के बाद आरोपी पर मामला दर्ज करने के आश्वाशन पर परिजन मृतिका के पीएम को तैयार हुए। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। जाँच के पश्चात तथ्य सामने आने पर कार्यवाही की जायेगी।

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की