मऊरानीपुर: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की उखड़ी पडी सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग 
News

मऊरानीपुर: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की उखड़ी पडी सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग

Jhansi Bureau

मऊरानीपुर: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की उखड़ी पडी सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग

रिपोर्ट सुरेन्द्र द्विवेदी

मऊरानीपुर । ग्राम कदौरा से भानपुरा एवं झांसी खजुराहो राष्ट्रीय मार्ग से लेकर बरुआमाफ तक पठा से ढ़करवारा, परसारा से पंचमपुरा आदि ग्रामों के संपर्क मार्गो की वर्षो से संबंधित विभाग द्वारा रख रखाव एवं मरम्मत नही कराये जाने से सड़कें खस्ताहाल में पहुंच गई है। जिस पर से वाहन निकालना एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

हरिश्चंद्र द्विवेदी ,प्रमोद पाठक, ईश्वरदास, सुनील, उदयभान, जगदीश अहिरवार, दीनदयाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि उखड़ी पड़ी सड़कों को संबंधित विभाग द्वारा सही नही कराये जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों उखड़ी पडी सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।