News

झांसी में 6 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लेखपाल

Pankaj Rawat

झांसी में 6 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लेखपाल

झांसी जनपद में दाख़िल-खारिज कराने के नाम पर सिपाही से रिश्वत मांग रहे लेखपाल को एन्टी करप्शन टीम ने रंगेहाथों दबोच लिया। इसकी खबर से विभाग में खलबली मच गई। आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताया गया कि जीआरपी बाँदा में तैनात सिपाही रवि सांई की तहसील सदर के टांकोरी मौजे में जमीन है। इसी जमीन का दाखिल-खारिज कराने कुछ दिन पहले वह तहसील गए थे। जहां तैनात लेखपाल बद्रीप्रसाद दीक्षित ने उनसे छह हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत सिपाही ने एन्टी करप्शन विभाग से की। टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अम्बरीष यादव ने तत्काल जाल बिछाया और आज दोपहर लगभग 12.30 बजे सिपाही रवि से लेखपाल को फोन कराया। लेखपाल ने रवि को अपने रायगंज स्थित घर पर रुपये देने के लिए बुलाया। रवि के साथ विभाग की टीम भी सादे लिबास में पहुँच गयी। जैसे ही लेखपाल ने रुपये लिए टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार लेखपाल को सीपरी बाजार थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

टीम में यह रहे शामिल

टीम प्रभारी अम्बरीष यादव, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर संजय सिंह, एसआई इसरार खान, हेका.बीना सिंह, राजबहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, का.इरशाद खान, चालक निरंजन सिंह।

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला