दतिया में ज्योति स्नान पर्व का शुभारंभ,सिंधी समाज ने निकाली बाइक रैली, 30 जुलाई होगा चल समारोह 
News

दतिया में ज्योति स्नान पर्व का शुभारंभ,सिंधी समाज ने निकाली बाइक रैली, 30 जुलाई होगा चल समारोह

सिंधी समाज की आस्था और विश्वास का प्रतीक पवित्र ज्योति के स्नान का पर्व

Vaibhav Khare

दतिया।सिंधी समाज की आस्था और विश्वास का प्रतीक पवित्र ज्योति के स्नान का पर्व बुधवार से शुरू हो गया है। दो साल से कोरोना काल के कारण सारे त्यौहार फीके नजर आ रहे थे, न तो बाहर से श्रद्धालु आ रहे थे और न ही भव्य चल समारोह का आयोजन किया जा रहा था।

पर्व को लेकर बुधवार शाम को सिंधी समाज के लोगों ने संत हजारी राम मंदिर से बाइक रैली निकाली। रैली संत हजारी राम मंदिर से विभिन्न रास्तों से होकर पीतांबरा मंदिर से वापस संत हजारी राम मंदिर पहुंची।

इसी के साथ रैली में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और डीजे के साथ मन मस्त होकर चल रहे थे। वहीं 30 जुलाई को सिंधी समाज का विशाल चल समारोह निकाला जाए गा। इसी दिन ज्योति का शहर में स्थित करण सागर तालाब में स्नान कर वापस मंदिर में रखा जाएगा।

31 जुलाई का कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। सिंधी समाज की पवित्र ज्योति देश विभाजन के साथ 1947 में दतिया पहुंची थी।

इसे गाड़ी खाना में स्थापित किया गया। शुरूआती दौर में सिंधी समाज के लोग सादगी पूर्ण तरीके से ज्योति को स्नान के लिए गाड़ी खाना से भांडेरी फाटक होते हुए करन सागर तालाब पर भजन कीर्तन करते हुए ले जाते थे।

लगभग 30 साल पहले यानी 90 के दशक में ज्योति स्नान पर्व ने भव्य रूप लेना शुरू किया। देश के कोने कोने से सिंधी समाज के लोग आने लगे।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप