विविधता में एकता का संदेश देते हैं, हमारे पारंपरिक मेले-सिंह 
News

विविधता में एकता का संदेश देते हैं, हमारे पारंपरिक मेले-सिंह

परम्परागत मेले विभिन्नता में एकता का संदेश प्रदर्षित करते है

Vaibhav Khare

दतिया। हमारे पारंपरिक मेले विविधता में भी एकता का संदेश देते हैं, यही भारतीय संस्कृति की मूल पहचान है। यह बात सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शनिवार को सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुखदेव पुरा में कुंअर बाबा के स्थान पर आयोजित क्षेत्रीय मेले में देश के वर्तमान धार्मिक उन्माद का जिक्र कर कही।

उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद के दौर में इस तरह के परम्परागत मेले विभिन्नता में एकता का संदेश प्रदर्षित करते है जिनमें सभी जाति, धर्म के लोगो की आस्था का समावेश होकर क्षेत्रीय एकता को वाढवा देता है जो हमारी भारतीय परंपरा का मूल है।

विधायक श्री सिंह ने मेला में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सरदार सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच भरौली,हरनाम सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच छिकाउ,खेमराज कुशवाहा सरपंच, शोवमी कुशवाहा जनपद सदस्य,जेहिन्द्र कुशवाहा, लालजी गुर्जर तिघरा,खिल्लु पटेल तिघरा, किसन सिंह, ऋषभ राजा गुर्जर, जितेंद्र बुंदेला,रामु गुर्जर उपस्थित रहे।

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध