News

प्रतिनिधि मंथन की खबर का असर, मानक से कम राशन देने पर, कोटेदार पर मामला दर्ज

Manoj Kumar

प्रतिनिधि मंथन की खबर का असर, मानक से कम राशन देने पर, कोटेदार पर मामला दर्ज

प्रतिनिधि मंथन तहसील मोठ द्वारा बीते कल कोटेदार के द्वारा मानक के अनुसार राशन ना देने के संबंध में एक खबर प्राथमिकता से दिखाई गई थी। जिसमें थाना शाहजहांपुर के ग्राम सौराई के राशन विक्रेता द्वारा मानक के अनुसार उपभोक्ताओं को राशन सामग्री का वितरण न करने एवं निर्धारित मूल्यों के सापेक्ष अधिक मूल्य लेकर उपभोक्ताओं को राशन न देने की शिकायत की गई।

ग्राम के उपभोक्ताओं में एन एफ एस आई योजना पात्र ग्रहस्थी, अनतोदय योजना के पात्र कारड धारकों को मानक के अनुसार राशन नहीं मिल रहा था। अधिक मूल्य लेकर राशन वितरण करने की शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक देवनाथ एवं थाना शाहजहांपुर एसआई राजकुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर ग्राम सौराई के राशन विक्रेता हरीराम पुत्र स्वर्गीय प्रभुदयाल एवं अरुण कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रभु दयाल ग्राम सौराई थाना शाहजहांपुर के खिलाफ धारा 3/ 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपभोक्ताओं द्वारा मिली जानकारी के एन एफ एस आई योजना के अंतर्गत राशन विक्रेता द्वारा मानक के अनुसार राशन वितरण नहीं किया जा रहा था। विक्रेता द्वारा मनमाने ढंग से राशन वितरण करने एवं घटतोली करने के आरोप में थाना शाजापुर में धारा 3/7के तहत राशन विक्रेता पर मामला पंजीकृत किया गया।

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में नए ईएसआईसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर