पंचायत चुनाव के चलते सेवढ़ा के अतिसंवेदनशील ग्राम रूहेरा में अधिकारियों ने किया जन संवाद  
News

पंचायत चुनाव के चलते सेवढ़ा के अतिसंवेदनशील ग्राम रूहेरा में अधिकारियों ने किया जन संवाद

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम का भ्रमण कर की निष्पक्ष चुनाव की अपील

Vaibhav Khare

दतिया। जैसे-जैसे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे ही वैसे ग्रामीणों में चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता जा रहा है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। जिस को दृष्टिगत रखते हुए डीपार थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम रूहेरा में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु निर्भय होकर मतदान करने की अपील की।

इस दौरान संवाद करने में सेवढ़ा एसडीएम अनुराग निगवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दीपक नायक, तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी एवं डीपार थाना प्रभारी वैभव गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बारीकी से अतिसंवेदनशील ग्राम रूहेरा का भ्रमण किया एवं जन संवाद के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण जनों को समझाएं देते हुए कहा कि आपको किसी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

इस पंचायत चुनाव में आपको किसी भी बहकावे एवं दबाव में मतदान करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भय होकर निष्पक्ष तरीके से करें। जिससे पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। पंचायत चुनाव के दौरान आप सब की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है और पूरी तरीके से मुस्तैद है।

इस पर ग्रामीणों ने सभी अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्राम रूहेरा में सभी जन शांति से अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत चुनाव में योगदान देगा और अपने सही जनप्रतिनिधि को चुनकर सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य बनाकर भेजेंगे।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया