दतिया की बेटियां ऋतु एवं रिया काव्य रत्न से हुई सम्मानित 
News

दतिया की बेटियां ऋतु एवं रिया काव्य रत्न से हुई सम्मानित

Vaibhav Khare

दतिया की बेटियां ऋतु एवं रिया काव्य रत्न से हुई सम्मानित

दतिया। दिल्ली स्थित हिन्दी भवन मे कालजयी काव्य ग्रंथ के लोकापर्ण एवं सम्मान समारोह एवं अंतराष्ट्रीय शब्द सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे पूरे देश से लगभग 150 साहित्यकार शामिल हुये । सम्मान समारोह मे दतिया जिले की ऋतु यादव एवं रिया यादव को भारत रत्न विभूतियो पर अंतराष्ट्रीय काव्य ग्रंथ भारत के भारत रत्न मे काव्य सृजन हेतु काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले की ये दोनो बेटिया छोटा बाजार स्थित मुन्नालाल यादव की बेटिया है एवं कई वर्षाे से काव्यपाठ कर रही है ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सुुरेश चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती के चरण वंदना के साथ हुआ। ऋतु एवं रिया को मिले काव्य रत्न सम्मान से नगर मे हर्ष व्याप्त है। तथा नगर के लोगो ने इस सम्मान के लिये दोनो बेटियो को बधाई दी है। बधाई देने वालो मे दीपक भंवानी, ऋषभ यादव, अमन साहिवानी,पवन यादव, विशाल मुदगल,प्रणव गुनवानी, प्रमोद कुमार सहित कई लोगो ने बधाई प्रेषित की है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी