News

कलेक्टर ने शुरू की लापरवाह शिक्षकों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही

तीन शिक्षक निलंबित

Vaibhav Khare

कलेक्टर ने शुरू की लापरवाह शिक्षकों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही

दतिया। कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशानुसार जनशिक्षक बसई द्वारा शा.प्रा.वि. सीतापुर (बसई), का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें वीर सिंह लोधी प्राथमिक शिक्षक 11 अक्टूर से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इनके द्वारा शैक्षणिक कार्यो में भी रूचि नहीं ली जा रही थी। श्री हरिसेवक शाक्यवार शा.प्रा.वि. गुदरया विगत 20 दिन से विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए जिसका प्रतिवेदन जनशिक्षक वरधुंवा द्वारा दिया गया।

श्रीमती रेखा बारोलिया शा.मा.वि. गरेरा विद्यालय में लगातार अनुपस्थित पायी जा रही थी। जिसका प्रतिवेदन जनशिक्षक जौहरिया द्वारा बीआरसीसी दतिया को प्रस्तुत किया गया। उक्त शिक्षकों की लगातार प्राप्त शिकायतों के आधार पर बीआरसीसी दतिया श्री राजेश शुक्ला द्वारा लिखिल प्रतिवेदन जिला शिक्षा केन्द्र दतिया के डीपीसी श्री राजेश पैंकरा को प्रस्तुत किया। डीपीसी द्वारा उक्त प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कुमार द्वारा लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपरोक्त तीनों शिक्षकों को श्री वीर सिंह लोधरी, श्री हरीसेवक शाक्यवार एवं श्रीमती रेखा बारोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की