News

मुख्यमंत्री अमरिंदर ने सोनिया से की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू की शिकायत

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के हालिया बयानों को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने अपनी चिंता जताई है।

Ashish Urmaliya

ANI-

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से 'शिकायत' की है कि सिद्धू उनकी सरकार की आलोचना कर रहे हैं जो उसके सुचारू कामकाज के लिए अच्छी नहीं है और सार्वजनिक डोमेन में बुरा प्रभाव डालती है।

मंगलवार को कैप्टन ने सोनिया गांधी के आवास पर ही एक बैठक में उनसे अपने विचार व्यक्त किए।

बता दें, सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह की पार्टी की शीर्ष नेता के साथ यह पहली बैठक थी।

सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने इस पर संज्ञान लिया और बैठक में मौजूद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत से इस पर गौर करने को कहा।

अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनाव के बावजूद क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू पंजाब सरकार पर हमले करते रहे हैं। सिद्धू ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई में देरी पर भी सवाल उठाया है।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप