मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय पुरुष दौड़ प्रतियोगिता

 
News

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय पुरुष दौड़ प्रतियोगिता

प्रतियोगिता मैं जालौन के करन सिंह ने मारी बाजी

Jhansi Bureau

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय पुरुष दौड़ प्रतियोगिता

रिपोर्टर पंकज रावत

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय पुरुष दौड़ प्रतियोगिता। जिला एथलेटिक्स संघ एवं ग्रामीण खेलकूद एवं युवा फेडरेशन के तत्वाधान में 3000 मीटर की दौड़ ओपन वर्ग के बीच भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज बालाजी रोड पर संपन्न हुई |

जिसमें युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक डॉ. संदीप सरावगी मंच पर बैठे सभी सम्मानित अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।व प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

वही मैराथन दौड़ में विजई हुए प्रथम विजेता को 11000 का पुरस्कार द्वितीय विजेता को 7500 का पुरस्कार तृतीय विजेता को 5000 का पुरस्कार एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। एवं सभी प्रतिभागियों में हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं और आप जो कार्य कर रहे हैं वह आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छी पहल होगी और ऐसी प्रतिभागियों के लिए हर संभव मदद के लिए निस्वार्थ भाव से खड़ा हूं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राधेश्याम जी,श्री पवन सरावगी, आनंद कुमार शिवहरे,अवध किशोर जी, मनोज श्रीवास्तव शशांक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।प्रथम विजेता करन परिहार जालौन द्वितीय वर्ष का पुष्पेंद्र यादव मडौरा झांसी, तृतीय विजेता हरीनिवास दुबे डाबरौनकला एवं 10 प्रतिभागियों को 1000 रुपए की धनराशि से प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।