द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा
2 min read

नई दिल्ली, 10 जुलाई 2026।

उद्यमिता, नेतृत्व और व्यवसाय जगत की प्रेरणादायक कहानियों को देशभर तक पहुँचाने वाली द सीईओ मैगज़ीन ने अपने प्रकाशन के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर पत्रिका ने अपने अगले महत्वपूर्ण कदम के रूप में द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा की है, जिसका आयोजन सितंबर 2026 में दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा।

वर्ष 2015 में शुरू हुई द सीईओ मैगज़ीन ने पिछले ग्यारह वर्षों में देशभर के 7,500 से अधिक उद्यमियों, संस्थापकों, सीईओ, उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स की सफलता की कहानियों को अपने प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रकाशित किया है। इस दौरान पत्रिका ने स्टार्टअप्स, एमएसएमई, पारिवारिक व्यवसायों और स्थापित कॉर्पोरेट संगठनों सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्व, नवाचार और व्यावसायिक उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है।

अपने 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर द सीईओ मैगज़ीन ने बताया कि यह यात्रा केवल प्रेरणादायक कहानियों को प्रकाशित करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश के व्यवसायिक समुदाय के साथ एक मजबूत संवाद स्थापित करने का माध्यम भी बनी है।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह मंच बिजनेस कॉन्क्लेव और लीडरशिप सम्मान समारोह का एक समग्र स्वरूप होगा, जहाँ विभिन्न उद्योगों से जुड़े संस्थापक, उद्यमी, सीईओ, सीएक्सओ, बिजनेस ओनर्स और वरिष्ठ कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स एक साथ आएंगे।

कार्यक्रम में कीनोट सेशंस, पैनल डिस्कशन, बिजनेस नेटवर्किंग के साथ-साथ नेतृत्व और विभिन्न उद्योग श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य केवल उपलब्धियों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि उद्योग जगत के बीच सार्थक संवाद, सहयोग और नए व्यावसायिक संबंधों को भी प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर द सीईओ मैगज़ीन के प्रकाशक श्रीकांत पांडेय ने कहा,

"ग्यारह वर्षों की यह यात्रा हमारे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि हजारों उद्यमियों और बिजनेस लीडर्स के विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान हमें भारत के व्यवसाय जगत की अनेक प्रेरणादायक कहानियों को देशभर तक पहुँचाने का अवसर मिला। अपने अगले चरण में हम द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के माध्यम से ऐसा मंच तैयार कर रहे हैं, जहाँ सम्मान के साथ-साथ संवाद, नेटवर्किंग और उद्योग जगत के बीच सार्थक सहयोग को भी बढ़ावा मिले।"

द सीईओ मैगज़ीन का मानना है कि आज के समय में व्यवसायिक मंचों की भूमिका केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रह गई है। ऐसे आयोजनों से उद्योग जगत के विभिन्न क्षेत्रों के बीच विचारों का आदान-प्रदान, नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान और दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाएँ भी विकसित होती हैं।

द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के लिए सहभागिता, पुरस्कार श्रेणियों, साझेदारी और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए:
https://sheet.theceo.in/event/the-ceo-magazine-business-conclave-and-leadership-awards/

द सीईओ मैगज़ीन के बारे में

द सीईओ मैगज़ीन, इंडियामंथन पब्लिकेशन्स एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित एक प्रमुख बिजनेस मैगज़ीन है, जो वर्ष 2015 से उद्यमिता, नेतृत्व, नवाचार और व्यवसाय जगत की प्रेरणादायक कहानियों को अपने प्रिंट एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रस्तुत कर रही है। अब तक पत्रिका 7,500 से अधिक बिजनेस लीडर्स को अपने विभिन्न संस्करणों में स्थान दे चुकी है और भारत के व्यावसायिक समुदाय के लिए एक विश्वसनीय संपादकीय मंच के रूप में स्थापित है।

मीडिया संपर्क

द सीईओ मैगज़ीन
इंडियामंथन पब्लिकेशन्स एंड मीडिया प्रा. लि.

📧 [email protected]

📞 011-4121-9292

🌐 www.theceo.in

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com