हिंदू जागरण मंच की अमृत महोत्सव शौर्य यात्रा दो मार्च से 
News

हिंदू जागरण मंच की अमृत महोत्सव शौर्य यात्रा दो मार्च से

यात्रा 2 मार्च को सुबह 9 बजे बघ्घीखाना से प्रारम्भ होगी

Vaibhav Khare

दतिया। हिन्दू जागरण मंच जिला इकाई द्वारा अमृत महोत्सव शौर्य यात्रा निकाली जा रही है यह यात्रा 2 मार्च को सुबह 9 बजे बघ्घीखाना से प्रारम्भ होगी।यात्रा जिले में आजादी की लड़ाई में सम्मिलित हुए वीर बलिदानी युवकों व युवतियों द्वारा दिए गए योगदान के परिपेक्ष्य में निकाली जा रही है।यह जानकारी आज सर्किट हाउस पर प्रेसवार्ता में हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रवि शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि शौर्य यात्रा का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव में किया जा रहा है।यात्रा का समापन 4 मार्च को शाम 7 वजे बघ्घीखाना पर होगा। दो मार्च को यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू होगी व सुबह 10 बजे उनाव पहुंचेगी इसी दिन सरसई,दुरसड़ा, एवँ शाम को पण्डोखर पहुंचेगी।यात्रा 20 थाना क्षेत्रो में जाएगी।इस अवसर पर उदय परमार जिला महामंत्री, कदम सिंह जादौन बेटी बचाओ प्रमुख,भास्कर गोरे जिला उपाध्यक्ष, अंकित समाधिया जिला प्रचार प्रमुख,नीरज शर्मा जिला मंत्री,प्रशांत सेन जिला संयोजक युवा वाहिनी भी रहे मौजूद।

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।

94 वर्षीय बुज़ुर्ग पर सफलतापूर्वक हर्निया की रोबोटिक सर्जरी की गई - जाहिर है, अत्याधुनिक सर्जरी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?