लखनऊ यूनिवर्सिटी की कर्मयोगी योजना क्या है? विद्यार्थियों को पार्ट-टाइम नौकरी भी मिलेगी लखनऊ यूनिवर्सिटी की कर्मयोगी योजना क्या है? विद्यार्थियों को पार्ट-टाइम नौकरी भी मिलेगी
Career

लखनऊ यूनिवर्सिटी की कर्मयोगी योजना क्या है? विद्यार्थियों को पार्ट-टाइम नौकरी भी मिलेगी

Pramod

Karmayogi scheme of Lucknow University : लखनऊ यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के लिए कर्मयोगी योजना की शुरुआत की गई है। आइए जानते हैं कि  आखिर इस स्कीम की खासियत क्या है और इससे विद्यार्थियों को क्या फायदा मिलेगा…

Part time Job for Students: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) व देश की जानी-मानी लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) ने अपने विद्यार्थियों को नये साल पर खास सौगात दी है। दरअसल, लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) ने विद्यार्थियों के लिए कर्मयोगी योजना (Karmayogi Scheme) की शुरुआत की है। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस स्कीम की खासियत क्या है? विद्यार्थियों को इससे क्या फायदा होगा?

Lucknow University के कुलपति (Vice chancellor) प्रोफेसर आलोक कुमार राय (Professor Alok Kumar Rai) ने जानकारी साझा की है कि इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ पार्ट टाइम नौकरी (Part Time Job) करने का अवसर भी मिलेगा।

यानी अब विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के सहयोग से पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर पाएंगे। ये सुविधा उन छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पढ़ने की प्रबल इच्छा रखते हैं।

इस योजना का लाभ मिलने की प्रक्रिया-

प्रोफेसर साहब ने बताया कि 'यूनिवर्सिटी की इस कर्मयोगी योजना के तहत विद्यार्थी को एक दिन में अधिकतम 2 घंटे काम करने की अनुमति मिलेगी। एक शैक्षणिक सत्र के दौरान एक विद्यार्थी अधिकतम 50 दिन तक काम कर सकता है।

खास बात यह है कि उन्हें कहीं बाहर जाकर नौकरी नहीं ढूंढनी है बल्कि उनको उनकी इच्छा व क्षमता के हिसाब से यूनिवर्सिटी द्वारा ही काम दिए जाएंगे। अपनी क्लास ख़त्म करने के बाद विद्यार्थी ये काम कर सकते हैं।'

'इन कामों के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा उचित मेहनताना यानी पैसे भी दिए जाएंगे। एक विद्यार्थी को 150 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो एक स्टूडेंट साल भर में करीब 15 हजार रूपए तक की कमाई हो जाएगी।'

किन विद्यार्थियों को मिलेगा इस योजना का लाभ?

वाईस चांसलर ने जानकारी दी कि 'फिलहाल यह योजना सिर्फ लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैंपस में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए ही शुरू की गई है।"

मतलब जो विद्यार्थी कैंपस के अंदर हैं वहीँ इस योजना का लाभ ले सकते हैं. लेकिन वाईस चांसलर चाहते हैं कि इस विध्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेज भी अपने स्तर पर इस तरह की पहल करें। इस तरह की योजनाओं से विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता तो मिलेगी ही इसके साथ ही वे काम का आदर करना सीखेंगे।

इसके अलावा विद्यार्थियों का छिपा हुआ कौशल (Talent) भी उजागर होगा और विद्यार्थियों के साथ ही साथ यूनिवर्सिटी के कल्याण के काम भी आएगा। अपने विश्वविद्यालय व कॉलेज के साथ उनका जुड़ाव भी गहरा होगा।'गी।'

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।