कलेक्टर ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहॅू, चना, सरसों, मसूर खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की  
Agriculture

कलेक्टर ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहॅू, चना, सरसों, मसूर खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की

25 मार्च से उपार्जन केन्द्रों पर गेंहूॅ की खरीदी होगी

Vaibhav Khare

दतिया, /शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर जिले में खरीदे जाने वाले गेंहूॅ, चना, सरसों एवं मसूर खरीदी की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर संजय कुमार की अयक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गुरूवार को आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने उपार्जन के संबंध में विभागवार की जाने वाली तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को मूल-भूत सुविधाओं के साथ-साथ बैनर, तोल, कांटा, बैनर, छन्ना, सिलाई मशीन आदि लगाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धर्मकांटों की मैपिंग के साथ, तौल कांटों की आकस्मिक जांच भी करें। किसानों को उपार्जन के दौरान किसी बात की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में गेंहूॅ को गोदामों में सुरक्षित रखे जाने हेतु परविहन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि गेंहूॅ उपार्जन हेतु जिले में 70 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है जबकि चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी हेतु 15 केन्द्र बनायंे गए है। गेंहूॅ उपार्जन का कार्य 25 मार्च से जबकि चना, मसूर, सरसों के उपार्जन का कार्य 21 मार्च से शुरू होगा। बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा गेंहॅॅू का समर्थन मूल्य 2 हजार 15 रूपये प्रति क्विंटल जबकि सरसों का समर्थन मूल्य पांच हजार 50 रूपये प्रति क्विंटल, मसूर 5 हजार 500 रूपये प्रति क्विंटल और चना 5 हजार 230 रूपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप