देश में चुनाव है, उससे पहले जान लें ये बेहद जरूरी ‘पोलिटिकल टर्म’

देश में चुनाव है, उससे पहले जान लें ये बेहद जरूरी 'पोलिटिकल टर्म'

भारत में ज्यादातर लोग हिंदी न्यूज़ चैनल देखते हैं। लेकिन हमारा हिंदी मीडिया बीच-बीच में बिना समझाए-बुझाये कुछ अंग्रेजी के शब्द भी लपेट देता है। जिससे बहुत से लोगों को उन शब्दों का मतलब समझने में कठिनाई होती है। देश के लोकसभा चुनाव देहलीज पर हैं, इसी के चलते मीडिया चैनल अपने 12 घंटे के प्रशारण में 10 घंटे चुनावी चर्चाएं ही करते हैं। और इन्हीं चर्चाओं से हमें चुनाव से जुडी ज्यादातर जानकारी प्राप्त होती है। अब हम आपको अंग्रेजी के कुछ ऐसे टर्म्स (पारिभाषिक शब्दों) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका चुनावी सीजन में सबसे ज्यादा उपयोग होता है। आपको इन सभी टर्म्स की जानकारी होना बेहद जरूरी है। तभी आप चुनावी डिबेट्स और आर्टिकल्स को गहराई से समझ पाएंगे।

  1. Psephology (सीफालजी) वोटिंग, रुझानों व वोटिंग के तरीकों के बारे में विश्लेषण करना।
  2. Hung Parliament (त्रिशंकु संसद) एक संसद जिसमें किसी भी राजनीतिक दल के पास समग्र बहुमत हासिल करने के लिए पर्याप्त सीटें न हों।
  3. Bipartisan (द्विदलीय) दो राजनीतिक दलों के समझौते या सहयोग को शामिल करना जो आमतौर पर एक दूसरे की नीतियों का विरोध करते हों।
  4. Gerrymander (जालसाज़ी करना) एक चुनावी निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं में हेर-फेर करना, ताकि एक पार्टी या वर्ग का पक्ष लिया जा सके।
  5. Spoiled ballots (रोड़ेबाजी) ऐसे बैलेट पेपर जो गलत तरीके से भरे गए हों।
  6. Tactical Voting (सामरिक मतदान) जब लोग उस पार्टी को वोट न करें जिन्हें वे असल में सपोर्ट करते हैं। साथ ही, अपने विरोधी दल को हारने के लिए किसी तीसरे दल को वोट करें। ऐसी स्थिति में यह टर्म उपयोग में लाया जाता है।
  7. Prorogation (मोहलत) संसद या अन्य विधान सभा के सत्र को भंग किए बिना बंद करने की कार्रवाई। यह प्रक्रिया अचानक होने वाले चुनावों के दौरान होती है।
  8. Whip (सचेतक) अपने सदस्यों के बीच संसदीय अनुशासन बनाए रखने के लिए नियुक्त राजनीतिक दल का एक अधिकारी, जिसकी जिम्मेदारी बहस में उपस्थिति और मतदान सुनिश्चित करना होता है।
  9. Silent Majority (शांत बहुमत) ऐसे लोगों का समूह जिनकी राय भले ही सार्वजनिक और जोरदार न हो। लेकिन जब साथ आते हैं तो संख्या बड़ी हो जाती है।
  10. Exit Poll (निर्गम मतानुमान) जब मतदाता मतदान करके बाहर आता है तब उससे पूछा जाता है कि, उसने वोट किसको किया है। फिर सभी के जवाबों का इस्तेमाल करके चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है। इस प्रक्रिया को 'एग्जिट पोल' कहते हैं।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com