जब पाकिस्तानियों ने प्रियंका के पति निक से कहा, गलत देश में शादी कर ली!

कई पाकिस्तानियों का मानना है कि निक जोनास ने गलत देश में शादी कर ली है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स भी किए, उनके हिसाब से निक की शादी प्रियंका चोपड़ा से नहीं बल्कि महविश हयात से होनी चाहिए थी।
जब पाकिस्तानियों ने प्रियंका के पति निक से कहा, गलत देश में शादी कर ली!
3 min read

पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहविश हयात फ़िलहाल अपने स्वतंत्रता दिवस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनकी ब्रा के रंग पर टिप्पणी करने वाले ट्रोल्स को करारा जवाब देने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री को सफेद कढ़ाई वाला कुर्ता पहने और पाकिस्तान का झंडा पकड़े देखा गया था।

मेहविश के ब्रा के रंग पर भद्दे कमेंट करने वालों को उन्होंने ट्रोल्स को बीमार बताते हुए उनकी खिंचाई की है। उन्होंने लिखा, "इस पोस्ट पर कुछ टिप्पणियों को देखकर ऐसा लग रहा हैं ये लोग मानसिक रूप से बीमार हों। मेरी ब्रा के रंग पर बहस करने वाले लोग सिर्फ यह दिखा रहे हैं कि उनके दिमाग कितने बीमार और क्षुद्र हैं। काला, भूरा, हरा यह आपका बिज़नेस नहीं है! भगवान के लिए थोड़ा बड़े हो जाओ - कोई आश्चर्य नहीं कि समाज की आज भी इतनी घटिया सोच है!

कुछ साल पहले, उन्होंने भारत में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में राफेल नडाल और माटेओ बेरेटिनी के बीच यूएस ओपन के पुरुष सेमीफाइनल मैच में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी।

मेहविश ने लिखा था, "गेस करिए कि मैं न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मेन्स सेमी फ़ाइनल में किससे मिली! एक बात पर हम दोनों सहमत थे कि हम दोनों @rafaelnadal के पक्ष में थे। @nickjonas @usopen @emirates"

उनकी पोस्ट पर निक जोनास की अभिनेत्री-पत्नी प्रियंका चोपड़ा को निशाना बनाते हुए कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। कुछ पाकिस्तानी प्रशंसकों ने कहा कि पॉप गायक ने गलत देश में शादी की है। एक ने लिखा, "वह सोच रहा होगा कि उसने गलत देश में शादी की है," एक अन्य यूजर ने लिखा, "उससे पूछो कि क्या प्रियंका ने वेंटिंग किया है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "और जब वह घर पहुंचे, प्रियंका ने उनसे कहा, 'क्या तुमने खुद को शर्मिंदा किया है'।"

कुछ साल पहले, महविश ने कथित तौर पर प्रियंका चोपड़ा पर "पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित करने" का आरोप लगाया था। CNN के लिए लिखे गए आर्टिकल में महविश ने कहा, प्रियंका को अपनी आवाज का इस्तेमाल उस शासन को वैध बनाने के लिए नहीं करना चाहिए, जो उन मूल्यों के विपरीत है, जिनका वह प्रतिनिधित्व करने का दावा करती हैं।

उन्होंने प्रियंका पर यूएन की गुडविल ब्रांड एंबेसडर होने के बावजूद युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। 26 फरवरी, 2019 को, प्रियंका ने भारतीय वायु सेना को बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, जब भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादी शिविर पर हमला किया था। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा था, "जय हिंद #IndianArmedForces,"

इससे पहले अभिनेत्री मेहविश बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को अपने देश की रूढ़िबद्धता को रोकने और फिल्मों के माध्यम से उनकी नकारात्मक छवि दिखाने के लिए आलोचना कर चुकी हैं।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com