संसाधन

गूगल की नई सौगात- अब आपको कोई भी नहीं कर पायेगा ट्रैक!

Manthan

गूगल की नई सौगात- अब आपको कोई भी नहीं कर पायेगा ट्रैक!    

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

आप अपने डेटा और निजता को आसानी से प्रतिबंधित कर सकें, इसलिए गूगल ने एंड्राइड और आईओएस दोनों तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम के एक्टिविटी डेटा और लोकेशन हिस्ट्री के लिए ऑटो-डिलीट कंट्रोल सुविधा को रोलआउट कर दिया है. इंटरनेट शहंशाह गूगल ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि "लोकेशन हिस्ट्री के लिए ऑटो-डिलीट कंट्रोल', आईओएस और एंड्राइड दोनों तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम पर रोल आउट कर दिया गया है, जिससे आप अपने डेटा को और भी आसानी से मैनेज कर पाएंगे।

आपको बता दें, गूगल ने इस सुविधा की शुरुआत एक डेवलपर सम्मलेन में यूजर्स की गोपनीयता पर उठे सवालों और विशेषज्ञों द्वारा इस पर की गई वकालत के बाद की है. इस सम्मेलन में गूगल व एप्पल ने कहा था, कि वे अपने उपभोक्ताओं के लिए तीसरे पक्ष के एप्स के साथ डेटा साझा करने को लेकर और उसके नियंत्रण के लिए एक विशेष तरह का टूल ले कर आएंगे।

ज्ञात हो कि गूगल पर जगह ट्रेकिंग, एप और वेब गतिविधि हिस्ट्री तब तक बनी रहती है, जब तक यूजर उसे मेन्युअली डिफॉल्ट रूप से हटा नहीं देता। जबकि

कुछ जानकार यह दावा भी करते दिखाई देते हैं, कि फोन पर हिस्ट्री बने रहने की यह प्रक्रिया उपभोक्ता के अनुभव, सर्च पर्सनालिटी और विज्ञापन लक्ष्यीकरण में सुधार लाती है। लेकिन अब आपको जो उचित लगे, अपने अनुसार बदलाव कर सकते हैं यानी हिस्ट्री रखना चाहें रखें अन्यथा डिलीट कर दें।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया