स्वतंत्र देव सिंह ने की मां पीतांबरा पीठ पर पूजा अर्चना 
Politics

स्वतंत्र देव सिंह ने की मां पीतांबरा पीठ पर पूजा अर्चना

पीठ के विद्वान पंडितों ने मत्रोच्चारण करते हुए महादेव का अभिषेक आदि कराया

Vaibhav Khare

दतिया। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बुन्देलखण्ड दौरे पर पहुंच कर उत्तर प्रदेश सीमा से लगे मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित मां पीतांबरा पीठ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान वह आरती में कुछ देर तक मौन भाव से हाथ जोड़े खड़े रहे। उसके बाद उन्होंने परिसर में विराजमान भगवान भोलेनाथ बलखण्डेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चन की।

इस दौरान पीठ के विद्वान पंडितों ने मत्रोच्चारण करते हुए महादेव का अभिषेक आदि कराया। तत्पश्चात सभी को प्रणाम करते हुए मंत्री श्री सिंह पीठ से बाहर निकल गए। वहां से वह अपने कार द्वारा सीधे झांसी के लिए रवाना हो गए। योगी सरकार के उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जनशक्ति दो सिंचाई जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण नाम इन गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के मंत्री हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध