दिव्यांग छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम 
Politics

प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों का बढ़ाया मान एवं सम्मान - डॉ. मिश्रा

68 दिव्यांग विद्यार्थियों का दिए सहायक उपकरण

Vaibhav Khare

दतिया। गृहमंत्री मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संत रविदास जयंती के अवसर पर दतिया में आयोजित दिव्यांग छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपकरण देने का जो संकल्प लिया था वह आज रविदास जयंती पर उपकरण प्रदाय कर पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांग शब्द देकर दिव्यांगों का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। गृह मंत्री ने कहा कि स्वच्छता के बारे में सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री ने सोचा आज स्वच्छता के क्षेत्र में पूरा देश बदल गया है। भोपाल का कमलापति रेलवे स्टेशन आज देश के सबसे साफ-सुथरे स्टेशनों में गिना जा रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समाज को एक धागे में बांधकर समाज में सामाजिक समरसता एवं भाईचारें का संदेश देकर समाज को जाड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि दतिया में शांति, सुरक्षा, समरसता, सभी समाजों में सौहार्द का गुलदस्ता बनाने का कार्य कर सभी समाजों को पूरा मान-सम्मान दिया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संतरविदास की जयंती के अवसर पर 68 दिव्यांगजन विद्यार्थियों को सहायक उपकरण भी प्रदाय किए। जिसमें एक विद्यार्थी को एक विशेष प्रकार का मोबाईल प्रदाय किया। जो अध्ययन के दौरान काफी सहयोगी रहेगा।

कार्यक्रम के शुरू में जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा ने स्वागत भाषण देते कहा कि गृह मंत्री के प्रयासों से जिले में चार सीएम राईज स्कूल की स्थापना की जा रही है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, शुक्ला, बलराम शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में बीआरसी राजेश पैैंकरा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्यता मनोज द्धिवेदी ने किया

SIMBA Uproar 2026 मुंबई तक विस्तारित, अपने कम्युनिटी-ड्रिवन कल्चर प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ करता हुआ

ड्रीमर्स एजु हब ने NDA-II 2025 में 58 चयन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, भारत के डिफेंस कोचिंग क्षेत्र में बना अग्रणी संस्थान

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तेज रफ्तार पर; Electronica India और Productronica India 2026 में दिखेगा ग्रोथ

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में नए ईएसआईसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन