4 मई को मां पीताम्बरा की जंयती को दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा 
Politics

4 मई को मां पीताम्बरा की जंयती को दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

गृह मंत्री डाॅ. मिश्रा ने योगी समाज के होलीमिलन समारोह में की शिरकत

Vaibhav Khare

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल,संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि योगी समाज की संख्या कम होने के बाद भी इस समाज के लोगों का दिल बहुत बडा होता है। इस समाज के लोग सभी वर्गों की सहयोग के लिए आगे रहते हैं। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा दतिया के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन मंगलवार को सेवढ़ा चुंगी रोड छात्रावास के पास़ पर आयोजित योगी समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री ने इस मौके पर योगी समाज की धर्मशाला की बाउण्डीबाल पूर्ण कराने की भी घोषणा की।गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 4 मई 2022 को मां पीताम्बरा की जंयती को दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन मंदिरों में पूजा अर्चना कर शाम को पीताम्बरा माई रथ पर विराजमान होकर नगर का भ्रमण करेंगी। इस रथ को नगर के सभी लोग खीचेंगे। यह रथ दतिया जिले के भाग्य चक्र को बदलेगा।

उन्होंने सभी लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि सभी लोग उस दिन पीला वस्त्र धारण करें। माता बहिने पीली साड़ी धारण कर कार्यक्रम में भाग लें। पीताम्बरा जयंती के अवसर पर नगर में पुष्प वर्षा कर भव्य आतिशवाजी भी की जाएगी। रात्रि में मां के भेंटे (भजन) कलाकारों द्वारा गाई जाएगी।कार्यक्रमजनप्रतिनिधिगण उपिस्थत रहे।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल