बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वीर सिंह गुर्जर 
Politics

बसपा प्रत्याशी वीर सिंह गुर्जर ने कस्बा मोंठ में किया जनसंपर्क

बोले सरकार बनते ही खत्म होगा यूपी से गुंडाराज

Manoj Kumar

सभी पार्टियां 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी विजय सुनिश्चित कराने के लिए जनता के बीच में पहुंच रही हैं। इसी क्रम में आज बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वीर सिंह गुर्जर ने कस्बा मोंठ में जनसंपर्क किया। कोतवाली के सामने बसपा कार्यालय से वीर सिंह गुर्जर का यह जनसंपर्क शुरू होकर, अपार समर्थन के साथ संपूर्ण कस्बा में पहुंचा। जहां लोगों ने जगह-जगह पुष्प मालाएं पहनाकर वीर सिंह गुर्जर का स्वागत किया। तथा गली गली से लोग वीर सिंह गुर्जर के साथ होते चले गए। मीडिया से बात करते हुए वीर सिंह गुर्जर ने कहा- बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सभी वर्गों को समान रूप से अवसर मिले हैं। तथा गुंडों का बोलबाला समाप्त हुआ है। बोले अगर इस बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी तो सबसे पहले गुंडाराज समाप्त किया जाएगा। और समाज को भयमुक्त बनाने का काम करेंगे।

वही इस अवसर पर मिशन कांशी राम मैं भी कांशी राम के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। प्रत्याशी वीर सिंह गुर्जर ने भारतीय संविधान को ही अपना मेनिफेस्टो बताया है।

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध