भारत का एक ऐसा राज्य जहां सिर्फ एक ही पार्टी है, कोई विपक्ष नहीं 
Politics

भारत का एक ऐसा राज्य जहां सिर्फ एक ही पार्टी है, कोई विपक्ष नहीं

नागालैंड (Nagaland) में सत्ताधारी दल और विपक्ष के सभी दलों ने मिलकर सरकार चलाने का फैसला कर लिया है, जिसे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (UDA) का नाम दिया गया है।

Ashish Urmaliya

देश के पूर्वोत्तरीय राज्य नागालैंड (Nagaland) में अब सत्ता संचालन के नए स्वरूप का गठन हो गया है। दरअसल, वहां सत्ताधारी दल और विपक्ष के सभी दलों ने मिलकर सरकार चलाने का फैसला कर लिया है, जिसे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (UDA) का नाम दिया गया है। तो कहने का मतलब, अब नागालैंड प्रदेश में बिना विपक्ष वाली सरकार चलेगी और यह ऐसा देश का पहला राज्य होगा।

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, "नागालैंड में विपक्ष-विहीन सरकार के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीए) का नामकरण एनडीपीपी, नागालैंड भाजपा, एनपीएफ और निर्दलीय विधायकों के विधायकों और पार्टी नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से किया गया है।"

आपको इससे पहले एनडीपीपी और बीजेपी ने 2018 के विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करने के बाद नागालैंड में गठबंधन सरकार बनाई थी।

नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा में एनडीपीपी के 20, भाजपा के 12 और 25 विधायक एनपीएफ के हैं, जिनमें दो निर्दलीय विधायक हैं। एनडीपीपी विधायक तोशी वुंगतुंग के निधन के बाद विधानसभा में एक सीट खाली पड़ी है।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया