विपत्ति आने पर मित्र की सहायता करनी चाहिए: श्री चरणदास शास्त्री  
News

विपत्ति आने पर मित्र की सहायता करनी चाहिए: श्री चरणदास शास्त्री

Pankaj Rawat
विपत्ति आने पर मित्र की सहायता करनी चाहिए: श्री चरणदास शास्त्री

विपत्ति आने पर मित्र की सहायता करनी चाहिए: श्री चरणदास शास्त्री

रिपोर्ट- सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा

मऊरानीपुर । विपत्ति आने पर मित्र की सहायता करनी चाहिए जैसे द्वापर युग में द्वारकाधीश ने बचपन के बाल सखा रहे सुदामा की की थी यह बात ग्राम छाती पहाड़ी में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत की कथा के दौरान पुराण वक्ता चरणदास शास्त्री ने कही। उन्होंने सातवें दिन की कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान व भक्त के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नही होता है। जो भी भक्त सच्चे मन से भजन करता है। तो भगवान उसकी हर मनोकामना किसी न किसी रूप में अवश्य पूरी करते है।

द्वापर युग में द्वारकाधीश एवं सुदामा जी की अटूट मित्रता थी। जिससे सुदामा पर विपत्ति की घड़ी आने पर भगवान ने मित्र की परेशानी को समझने हुए गले लगाकर मित्र के सारे दुःख दर्द को दूर करते हुए अपने समान कर दिया। जिससे पुराण की कथा हमें एक दूसरे की सहायता करने की सीख देती है। साप्ताहिक ज्ञान कथा का समापन पूजन, हवन, भंडारे के साथ संपन्न हुआ। पुराण की मंगला आरती कथा यजमान संगीता देवी जगन्नाथ सिंह यादव ने उतारी।

इस दौरान हरचरन यादव, ठाकुरदास पुजारी, छोटेलाल लंबरदार, रामपाल सिंह यादव, रघुवीर सिंह यादव, रवि यादव, बहादुर, महादेव, महेंद्र, रबिंद्र यादव, नीरज यादव, लल्ला यादव, चतुर, हरिश्चंद्र यादव, मुकेश, संजय, अंकित, धीरेन्द्र, दिनेश, पार्वती देवी, प्रेमदेवी, बाबूलाल यादव, बहादुर सिंह, जगन्नाथ, मोहित, ऋषि राज, सोहित, लाला यादव, सुरेंद्र द्विवेदी आदि श्रोतागण मौजूद रहे।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'