News

वर्ल्ड बैंक की मुहर: 2019 में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था

Manthan

वर्ल्ड बैंक की मुहर: 2019 में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

साल की शुरुआत में देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। बीते सोमवार केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक अनुमान जारी किया था। जिसके अनुसार भारत को वित्तीय वर्ष 2018-19 में 7.2 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ मिलने की संभावना जताई गई है। हाल ही में विश्व बैंक द्वारा भी इन आंकड़ों पर मुहर लगा दी गई है।

विश्व बैंक ने भी अपने अनुमान के आंकड़ों को जारी करते हुए जानकारी दी है कि, वित्तीय वर्ष 2018-19 में भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट 7.3 फीसदी रहने की संभावना है। साथ ही विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि अगले दो वित्तीय वर्षों में भारत की यह बृद्धि दर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था वाला देश है। वर्ल्ड बैंक के ये अनुमान भारत के लिये 2019 की सबसे अच्छी खबर बन कर सामने आये हैं।

सरकार के नजरिये से देखा जाए तो, 2019 लोकसभा चुनाव के ठीक पहले की यह खबर जड़ी-बूटी का काम कर सकती है। क्योंकि वर्ल्ड बैंक ने अपनी इस ताज़ा रिपोर्ट में नोटबंदी और जीएसटी का भी जिक्र किया है और कहा है कि नोटबंदी और जीएसटी के चलते अस्थायी मंदी के बाद अर्थव्यवस्था में फिर से तेजी आ रही है।

बात करें पिछले कुछ वर्षों की, तो वित्तीय वर्ष 2015-16 में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत, 2016- 17  में 7.1 प्रतिशत और पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 में 6.5 प्रतिशत रहा है। आपको बता दें, मौजूदा स्थिति में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में छठे स्थान पर है. वित्तीय वर्ष 2017-18 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई थी। जिसमे कहा गया था कि साल 2019 में भारत, ब्रिटैन को पीछे छोड़ते हुए पांचवें नंबर पर अपना स्थान बना सकता है। हालिया स्थिति में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अमेरिका पहले, चीन दूसरे, जापान तीरसे, जर्मनी और ब्रिटेन चौथे पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी

दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वेलनेस ऐप Insight Timer भारत में लॉन्च हुआ।

MMCF अवॉर्ड्स: सेवा, साहस और विरासत को सम्मानित करने की ऐतिहासिक परंपरा

जगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद