सिंध नदी के तेज बहाव में बहे अज्ञात युवक का शव मिला 
News

सिंध नदी के तेज बहाव में बहे अज्ञात युवक का शव मिला

हुई शिनाख्त

Vaibhav Khare

दतिया। जिले के सेवड़ा सुप्रसिद्ध संकुआ सिंध नदी पर अज्ञात युवक की मिली है। जिसकी शिनाख्त हो गई है। बता दे कि युवक सेवड़ा का निवासी है ओर दस दिन पूर्व नदी पर नहाने गया था, नहाते समय पैर फिसलने से तेज नदी के बहाव में बह गया था,जो आज युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार विगत 10 दिन पूर्व शाहरुख खान पुत्र गफ्फार खान उम्र 26 वर्ष सेवड़ा वार्ड क्रमांक 6 में सब्जी मंडी में रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ नदी पर नहाने के लिए गया था।

अचानक पैर फिसलने से नदी में बह गया था। सोमवार की सुवह नदी के तेज बहाव के कारण उसका शव कर्बला घाट सेवड़ा में मिला उसके घर वालों के द्वारा उसके शव की पुष्टि की गई। तत्पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौपा गया। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पूर्व शनिवार की शाम को वार्ड 6 निवासी अपने शाहरुख खान पुत्र गफ्फार खान अपने दोस्तों के साथ सिंध नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। जहाँ पर पैर फिसलने से सिंध नदी की चपेट में आ गया था। जिसको कड़ी मशक्कत करने के बाद भी एस डी आर एफ टीम को भी शव नही मिल पाया था।

तब जाकर 10 दिन बाद उक्त युवक का शव सिंध नदी पर महज 300 मीटर की दूरी पर कर्बला में शव तैरता मिला। जिसकी सूचना मिलते ही सेवढा टी आई धीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुँचे जहाँ पर परिजनों को शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया गया। जहाँ शव की पहचान युवक के घर वालो ने शाहरुख़ के नाम से की गई।

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध