दाना-पानी अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिरों में जाकर वितरित किए सकोरे 
News

दाना-पानी अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिरों में जाकर वितरित किए सकोरे

Vaibhav Khare

दाना-पानी अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिरों में जाकर वितरित किए सकोरे

दतिया। भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है, प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी व लू चलने से जहाँ आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त है तो वहीं पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। शहर के समाजसेवी डॉ राजू त्यागी ने गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से प्रेरणा लेकर दाना-पानी अभियान की शुरआत की जिसके तहत उन्होंने जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव व एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई के साथ मिलकर आज सुबह परशुराम मंदिर, करन सागर के पास स्थित शनिदेव मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में जाकर वहां के पुजारियों को सकोरे वितरित किए और उनसे अपील की की इस भीषण गर्मी में वह इन सकोरों में पक्षियों के दाना पानी रखकर पक्षियों की भूख प्यास मिटायें। वहीं सीईओ श्री भार्गव एवं एसडीएम श्री सिंघई ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग भी अपने घरों में दो सकोरे अवश्य टांगे जिसमें एक मे दाना व दूसरे में पानी रखकर पक्षियों की भूख प्यास मिटाकर पुण्य लाभ कमाएं

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप