प्रधानमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार हमें आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा - कलेक्टर

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री कुमार का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छों से सम्मान भी किया
प्रधानमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार हमें आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा -  कलेक्टर
प्रधानमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार हमें आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा - कलेक्टर

दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि एक लोक सेवक के नाते हमारा फर्ज है कि जिस भूमि या स्थान पर शासन ने हमें पदस्थापना दी है हम उस स्थान के लोगों की पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बेहतर सेवा देने का प्रयास करें।कलेक्टर संजय कुमार दतिया जिले को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए 15 वे सुशासन दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मिले प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार उपरांत शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिले को मिली इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री कुमार का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छों से सम्मान भी किया।

कलेक्टर श्री कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिले को जो प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार जिले को प्रदाया किया गया है। उसे प्राप्त करने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों का भी सहयोग एवं योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार हमें आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त होने पर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों की अपने कार्य के प्रति और अधिक जबावदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अब हमें अन्य क्षेत्रों में भी रूटीन कार्य की अपेक्षा बेहतर कार्य कर लोगों को सेवायें देना है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक होने के नाते राज्य शासन ने जिस मंशा एवं भाव के साथ हमें जिस स्थान पर तैनात किया गया है। हमारी जबावदारी है कि उस स्थान के लोगों को शासन की योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाकर पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण की भी पहल करें।उन्होंने बताया कि लोक सेवा के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान के लिए 705 जिलों से नॉमीनेशन भेजे गए थे। जिसमें से 16 जिलों के चयन उपरांत दतिया जिले को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को पाकर वह भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन के क्षेत्र में भी शासन के दिशा निर्देशों के साथ-साथ जिले में एक अभिनव प्रयोग किया गया। जिसकी दतिया मॉडल के रूप में प्रदेश स्तर पर भी सराहना हुई। इसी प्रकार जिले में स्वच्छता एवं नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य किय जा रहा है।कार्यक्रम के शुरू में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। यह सब कलेक्टर संजय कुमार नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा टीम भावना से किए गए कार्य का परिणाम है। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त होने पर जिले में नए कीर्तिमान स्थापित हुए है। जिला अब और ऊचाईयां छुएगा। यह शासकीय सेवकों के साथ-साथ जिले के लिए गौरव की बात है। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय ने भी मिले पुरस्कार के संबंध में जानकारी दी।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com