कोटपा एक्ट के तहत 29 दुकान संचालकों पर चलानी कार्यवाही की,  
News

कोटपा एक्ट के तहत 29 दुकान संचालकों पर चलानी कार्यवाही की,

नशा मुक्त भारत नशा मुक्त दतिया अभियान

Vaibhav Khare

दतिया/ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशन में संचालित नशा मुक्त भारत नशा मुक्त दतिया अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गठित जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति दतिया द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले दुकान संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र घुरैया, जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति सदस्य रामजीशरण राय व रविकुमार मौर्य, थाना कोतवाली टीआई विजय सिंह तोमर व पुलिस बल के आरक्षक आंनद सिंह तोमर, आरक्षक देवेश शर्मा के संयुक्त दल द्वारा कस्बे में संचालितदुकानदारों पर चालानी कार्यवाही अधिरोपित की गई। कोतवाली थानांतर्गत झाँसी चुंगी रेलवे ब्रिज के नीचे संचालित दुकान संचालकों पर अधिनियम के तहत तंबाकू से बने पदार्थ प्रदर्शन कर विक्रय करने वाले 29 दुकान संचालकों पर चालानी कार्यवाही कर राशि वसूली गई। कार्यवाही के दौरान आमजन को तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के कानूनी प्रावधानों के बारे व्यापक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। जिसमें समिति सदस्य रामजीशरण राय ने बताया कि

सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू से बने पदार्थों का प्रदर्शन कर विक्रय करने, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से विक्रय अथवा क्रय कराना कानूनन अपराध है। डॉ. घुरैया ने तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों पर व्यापक जानकारी देते हुए बताया कि अधिनियम के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने अवैधानिक है। नगर पालिका से लायसेंस प्राप्त कर सशर्त विक्रय के बारे में बताया। उक्त जानकारी डॉ. देवेंद्र घुरैया द्वारा दी गई।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया