महिला के साथ छेड़खानी, जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी। 
News

महिला के साथ छेड़खानी, जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी।

मंदिर के पहले बने शौचालय के पास ग्राम के ही कुछ लोगों ने पीड़िता को बुरी नियत से पकड़ लिया

Jhansi Bureau

रिपोर्टर- मनोज कुमार


मंगलवार को क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी को बाबई निवासी एक महिला ने शिकायत पत्र देते हुए बताया- कि जब वह अपने ग्राम के नजदीक बंसी वाले हनुमान मंदिर के पास अपने खेत पर सरसों काटने के लिए अपनी पुत्री के साथ जा रही थी। तभी मंदिर के पहले बने शौचालय के पास ग्राम के ही कुछ लोगों ने पीड़िता को बुरी नियत से पकड़ लिया और पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। जातिसूचक अभद्र गालियां दीं। उसकी पुत्री के चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

जिसकी शिकायत महिला ने पूंछ पुलिस से की। परंतु पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला से कह दिया गया कि इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हो सकती। आपको जहां शिकायत करनी है, कर आइए। महिला ने कहा उक्त दबंग लोग उसके ऊपर बुरी नियत बनाए हुए हैं। जो आए दिन जातिसूचक गालियां देते हैं। इस संबंध में महिला ने क्षेत्राधिकारी से उचित न्याय की मांग की है।

अब देखना यह होगा महिला के साथ न्याय होता है या दबंगों का यह जातिगत तथा अमानवीय अन्याय जारी रहेगा।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'