मऊरानीपुर । ग्राम छाती पहाड़ी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण की कथा 
News

मऊरानीपुर के ग्राम छाती पहाड़ी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण की कथा

Pankaj Rawat

मऊरानीपुर । ग्राम छाती पहाड़ी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण की कथा का वाचन करते हुए कथा व्यास चरणदास शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को भगवान की कथा तब प्राप्त होती है जब हमारे अनंत जन्मों के भाग्य उदय होते है। और अगर ऐसा समय हमारे जीवन में आता है तो उसे कभी भी खोना नही चाहिए क्योंकि जिस परमात्मा ने यह सादा जीवन हमें दिया है तो हम परमपिता को कुछ समय पुराण की कथा श्रवण करने में निकल सकते है।

उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जपने से भक्त का उद्धार हो जाता है। ईश्वर के नाम में इतनी बड़ी शक्ति है कि कोई भी इंसान सच्चे मन से भजने लगे तो उसके जीवन का बेड़ा पार हो जाता है।

पुराण प्रवक्ता ने बताया की संत की सेवा हम सभी को सच्चे मन से करनी चाहिए। जिससे संतौ का दिया हुआ आशीर्वाद सदा मनुष्य के जीवन भर काम आता रहता है। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब भी गुरु बनाना हो तो सबसे पहले अपने मन को पवित्र करो फिर गुरु के दिए हुए ज्ञान पर चलो तभी ईश्वर की कृपा सदा बनी रह सकती है। और जो कोई भी गुरु मंत्र का जाप नही करता है वह तमाम प्रकार की व्याधियों से घिर जाता है।

पुराण की आरती कथा यजमान संगीता जगन्नाथ यादव ने उतारी। इस दौरान रघुवीर यादव, रामपाल सिंह यादव, हरचरन यादव, रविन्द्र सिंह यादव, नीरज यादव, प्रेमदेवी, चिरंजी बाई, पावती देवी, रवि यादव, लाला यादव, लल्ला यादव, सुरेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।

94 वर्षीय बुज़ुर्ग पर सफलतापूर्वक हर्निया की रोबोटिक सर्जरी की गई - जाहिर है, अत्याधुनिक सर्जरी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान