दतिया में बदमाशों के हौंसले बुलंद, खाकी का खौफ नहीं है बदमाशों को, 
News

दतिया में बदमाशों के हौंसले बुलंद, खाकी का खौफ नहीं है बदमाशों को,

पिज्जा सर्व करने में हुई देरी, 1 दर्जन लोगों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़ ; CCTV में कैद हुई घटना

Vaibhav Khare

दतिया।दतिया में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। यही वजह है कि आए दिन यहां आपराधिक वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रेस्टोरेंट का है। साथ ही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल दतिया में पुलिस जहां एक ओर शहर में अपराध मुक्त अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी ओर बदमाशों का आतंक भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला पीतांबरा पीठ के पास स्थित अनाड़ी रेस्टोरेंट में 1 दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने हमला कर तोड़फोड़ कर दी। पूरा मामला रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की है।बदमाशों ने रेस्टोरेंट में इस कदर आतंक मचाया कि पूरे बाजार के व्यापारियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि आसपास की कॉलोनी के कुछ बदमाश अनाड़ी रेस्टोरेंट पर पिज़्ज़ा लेने पहुंचे थे। पिज्जा में देरी के चलते बदमाश अड़ीबाजी करने लगे। जिसका दुकान के संचालक हरीश साहू और उनके पुत्र रवि साहू के द्वारा विरोध किया गया। तो बदमाशों ने डंडे सहित रोड पर पड़े पत्थरों से पूरी रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ मचा दी।इस घटना में बदमाशों ने रेस्टोरेंट का फ्रीजर, मिठाई रखने वाला काउंटर तोड़ दिया। साथ ही दूसरे सामान को भी उलट-पुलट कर दिया। इस घटना में दूकान संचालक का काफी नुकसान भी हुआ है। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक हरीश साहू की इस दौरान बदमाशों ने सोने की चेन भी लूट ली है। यह पूरी वारदात रेस्टोरेंट में ही लगे CCTV में कैद हो गई। जिसमें साफतौर पर बदमाश डंडों से तोड़फोड़ मचाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट के CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया