अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर स्वयं के अधिकारों का करें संरक्षण 
News

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर स्वयं के अधिकारों का करें संरक्षण

जागरूक भारत सफल भारत

Vaibhav Khare

दतिया/सामाजिक संस्था श्री वंश गोपाल लोक कल्याण समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं ग्रामीण जनों को अपने अधिकारों से जागरूक करने के लिए सशक्त अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुसौली विजनपुरा कुआंखेड़ा आदि ग्रामों में जाकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई जिनमें मुख्य रुप से आयुष्मान भारत योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना निशक्त विवाह सहायता योजना कल्याणी विवाह सहायता योजना दिव्यांग पेंशन योजना कल्याणी पेंशन योजना परिवार सहायता योजना आदि कई योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु आगे आयें लाभ उठाये पुस्तक का भी समस्त ग्रामीणों को वितरण किया गया जिसमें समस्त शासकीय योजनाओं की जानकारी उनकी प्रक्रिया एवं संबंधित अधिकारी की जानकारी भी उपलब्ध है ग्राम के पात्र हितग्राहियों के आवेदन एकत्र कर संबंध विभाग को प्रेषित किए जाएंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से अच्छे लाल पटेल जवाहर सिंह गुर्जर राजेश चौरसिया श्रीमती रामवती चौरसिया रानी पाल आदि उपस्थित रहे |

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।