President's Rule
President's Rule 
News

इस राज्य में 10 बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन, जम्मू-कश्मीर भी पीछे

Ashish Urmaliya

देशभर के राज्यों में अब तक कुल 124 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है। दो राज्य ऐसे हैं जहां जबसे ज्यादा यानी 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है। पहला उत्तर प्रदेश और दूसरा मणिपुर। यहां हम उत्तर प्रदेश की बात कर करंगे।

जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पहला राष्ट्रपति शासन 25 फरवरी 1968 से 26 फरवरी 1969 तक के लिए लगाया गया था। उत्तर प्रदेश का पहला राष्ट्रपति शासन एक साल दो दिन की अवधि तक के लिए लगाया गया था। जब सूबे में राष्ट्रपति शासन लगा था तब चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

इसके बाद 1 अक्टूबर, 1970 से 18 अक्टूबर, 1970 तक यानी 17 दिन के लिए यूपी में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। किसी भी पार्टी के बहुमत साबित ना कर पाने की वजह से विधान सभा को निलंबित कर दिया गया था। संयोग देखिए, इस बार भी सूबे के मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह ही थे।

इसके बाद उत्तर प्रदेश में तीसरी बार 13 जून, 1973 से 8 नवम्बर, 1973 तक राष्ट्रपति शासन लगाया गया। उत्तर प्रदेश विधान सभा निलम्बित होने की वजह से 4 महीने 25 दिन के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

1952 से अब तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन

क्रम संख्याअवधिसमयावधिकारण
पहली बार5 फरवरी. 1968 से 26 फरवरी. 1969 तक1 वर्ष 02 दिनविधान सभा निलम्बित तथा 15 अप्रैल. 1968 को विधान सभा भंग
दूसरी बार1 अक्टूबर, 1970 से 18 अक्टूबर, 1970 तक18 दिनविधान सभा निलम्बित
तीसरी बार3 जून, 1973 से 8 नवम्बर, 1973 तक4 माह 25 दिनविधान सभा निलम्बित
चौथी बार30 नवम्बर, 1975 से 21 जनवरी, 1976 तक1 माह 22 दिनविधान सभा निलम्बित
पाचवीं बार30 अप्रैल, 1977 से 23 जून, 1977 तक1 माह 24 दिनविधान सभा भंग
छठी बार17 फरवरी, 1980 से 9 जून, 1980 तक3 माह 21 दिनविधान सभा भंग
सातवीं बार6 दिसम्बर, 1992 से 4 दिसम्बर, 1993 तक11 माह 29 दिनविधान सभा भंग
आठवीं बार18 अक्टूबर, 1995 से 17 अक्टूबर, 1996 तक11 माह 29 दिन18 अक्टूबर, 1995 को निलम्बित 27 अक्टूबर, 1995 को विधान सभा भंग
नौवीं बार17 अक्टूबर, 1996 से 21 मार्च, 1997 तक5 माह 04 दिनविधान सभा निलम्बित
दसवीं बार08 मार्च,2002 से 03 मई 2002 तक1 माह 25 दिनविधान सभा निलम्बित

भावना AI में प्रौद्योगिकी: भावनाओं को समझना और प्रतिक्रिया देना

अंतरिक्ष पर्यटन में प्रौद्योगिकी: कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा

व्यक्तिगत कैंसर थेरेपी में प्रौद्योगिकी: सटीक ऑन्कोलॉजी

क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रौद्योगिकी: क्वांटम सर्वोच्चता की ओर

ड्रग डिस्कवरी में एआई की भूमिका: फार्मास्यूटिकल्स में प्रौद्योगिकी समाधान