प्रवर्तन अभियान के तहत दिनाँक 29.10.2021 को डेरा नयाखेड़ा में दबिश दी गई 
News

प्रवर्तन अभियान के तहत दिनाँक 29.10.2021 को डेरा नयाखेड़ा में दबिश दी गई

Pankaj Rawat

शासन एवं आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत दिनाँक 29.10.2021 को जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त झाँसी प्रभार झाँसी, जिला आबकारी अधिकारी झाँसी व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-1 व 2 झाँसी के निर्देशन में श्री शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झाँसी, श्री राम अधार पाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 झाँसी, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक श्री नारायण गुप्ता, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक सुश्री हर्षिता देवड़ा व पुलिस थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम द्वारा दीपावली के त्यौहार के सन्निकट मदिरा की मांग बढ़ जाने के कारण अवैध शराब के निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत डेरा भगवंतपुरा में व श्री आनन्द कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 व पुलिस थाना एरच की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत डेरा झबरा में एवं श्री अजय कुमार गौड़ आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2, सुश्री नीलम सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झाँसी, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक श्री अंकुर गुप्ता व पुलिस थाना बबीना की संयुक्त टीम द्वारा डेरा नयाखेड़ा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान उक्त स्थलों से 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 4000 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए थाना सदर बाजार, एरच व बबीना में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 06 अभियोग पंजीकृत कराये गये।

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध